आगामी चुनाव के मद्देनजर " आप" ने किया झारखंड प्रदेश समिति का विस्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए आम आम आदमी पार्टी ने झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया है. झारखंड प्रदेश संयोजक श्री जय शंकर चौधरी की अनुशंसा पर यह विस्तार किया गया है. केंद्रीय संगठन प्रभारी श्री दुर्गेश पाठक एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी सह दिल्ली विधायक श्री संजीव झा की स्वीकृति […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए आम आम आदमी पार्टी ने झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया है. झारखंड प्रदेश संयोजक श्री जय शंकर चौधरी की अनुशंसा पर यह विस्तार किया गया है. केंद्रीय संगठन प्रभारी श्री दुर्गेश पाठक एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी सह दिल्ली विधायक श्री संजीव झा की स्वीकृति के बाद यह विस्तार हुआ.
कार्य समिति में इस नये विस्तार के तहत पांच प्रदेश संगठन सचिव, चार प्रदेश संयुक्त सचिव और 3 अन्य सदस्य प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनाये गये हैं. प्रदेश संगठन सचिव के रूप में श्री पवन पांडे, श्री संतोष मानव, श्री संकेत रंजन,श्री प्रेम कुमार एवं श्री राजन कुमार सिंह को पदभार दिया गया है.
प्रदेश संयुक्त सचिव के रूप में श्री व्यास उपाध्याय, श्री परवेज सहजाद,श्री अमित सिंह मुण्डा एवं हरदयाल यादव का मनोनयन किया गया है. पार्टी कि ओर से श्री सुनील चौधरी, श्री आलोक सिंह एवं श्री रंजीत यादव को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है. साथ हीं श्री रंजीत यादव को प्रदेश यूथ विंग प्रभारी के रूप में यूथ विंग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके साथ हीं पूर्व घोषित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यथावत बने रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










