रांची : पटना जाने से पूर्व विपक्ष को काउंटर करने का तरीका सिखा गये शाह
Updated at : 13 Jul 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिन के प्रवास में चुनावी समर के लिए नेताओं को चार्ज कर लौटे़ लोकसभा चुनाव में सभी 14 सीटों पर कमल खिलाने का टास्क दिया़ चुनावी टोली और लोकसभा के प्रभारियों को टास्क देकर बूथ स्तर पर घेराबंदी की रणनीति बतायी़ जमीनी स्तर पर इन कमेटियों […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिन के प्रवास में चुनावी समर के लिए नेताओं को चार्ज कर लौटे़ लोकसभा चुनाव में सभी 14 सीटों पर कमल खिलाने का टास्क दिया़ चुनावी टोली और लोकसभा के प्रभारियों को टास्क देकर बूथ स्तर पर घेराबंदी की रणनीति बतायी़ जमीनी स्तर पर इन कमेटियों की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया़ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता के लिए कार्यक्रम तैयार करने को कहा गया है़
राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना था कि चुनाव से पूर्व ग्रास रूट पर संगठन की संरचना तैयार हो जाये़ पार्टी में बनाये गये सदस्यों से संपर्क बढ़ायें. प्रदेश में 43 लाख में 24़़ 5 लाख सदस्य सत्यापित हुए है़ं पार्टी की रणनीति है कि चुनाव में इनके परिवार को पहले टारगेट किया जाये़ इसके लिए पार्टी जोर लगायेगी़ श्री शाह का साफ कहना था कि संगठन की संरचना दुरुस्त करने के बाद राजनीतिक लड़ाई में कूदे़ं
केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विपक्ष की घेराबंदी करे़ं इसके साथ ही विपक्ष पर आक्रामक तरीके से राजनीति हमला करेंगे़ सोशल मीडिया को चुनाव के दौरान सक्रिय करने को कहा गया है़ सोशल मीडिया के योद्धा विपक्ष के मुद्दों का काउंटर करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




