रांची : परमेश्वर समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2018 8:55 AM
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने सोमवार को कांग्रेस भवन में धनबाद व बाघमारा क्षेत्र के भाजपा सहित अन्य दलों से आये कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी. धनबाद जिला के भाजपा के वरिष्ठ नेता परमेश्वर चौहान ने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की नीति सिद्धांतों को अपनाते हुए पार्टी की सदस्यता […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने सोमवार को कांग्रेस भवन में धनबाद व बाघमारा क्षेत्र के भाजपा सहित अन्य दलों से आये कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी.
धनबाद जिला के भाजपा के वरिष्ठ नेता परमेश्वर चौहान ने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की नीति सिद्धांतों को अपनाते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ रामेश्वर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरफराज अहमद, मीडिया संयोजक राजेश ठाकुर, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दूबे, डॉ एम तौसिफ, रवींद्र सिंह, अमिताभ रंजन, डॉ विनोद सिंह, निरंजन पासवान ने पार्टी में शामिल नेताओं का स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, दुष्कर्म, मॉब लिंचिंग से त्रस्त होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में रमेश कुमार चौहान, नसीब चौहान, बुटन चौहान, देव नारायण नायक, मंटू मंडल, राजन चौहान, अमित गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजीव कुमार, सुधीर सिन्हा, मुकेश कुमार, निखिल कुमार गुप्ता, विमल कुमार झा, सत्यप्रकाश, रवि रंजन कुमार, सूरज कुड्डू, पंकज कुमार, राहुल चौहान, मिथिलेश प्रकाश, अभिषेक कुमार, उमा देवी, सोनी देवी, ममता देवी, हुलास देवी, गुड़िया देवी, उर्मिला देवी, रायमुनि देवी, मनीषा कुमारी, सरिता देवी, संध्या देवी, पार्वती देवी, संगीता देवी, कौशल्या देवी, मुन्नी मंडल, अखिलेश यादव, अंबर समेत कई नेता शामिल हैं.
रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाले नेता सुनील सिंह समेत तीन नेताओं को निलंबन मुक्त कर दिया गया है. प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को सुनील सिंह, खगेंद्र साव व शांतनु मिश्रा को निलंबन मुक्त करने का आदेश दिया. प्रवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि तीनों नेताओं ने अपनी गलती के लिए क्षमा मांगते हुए निलंबन मुक्त करने का आग्रह किया था.
इनके अनुरोध पर विचार के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से निलंबन वापस करने का निर्देश दिया. श्री सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराये गये केस को भी वापस ले लिया है. अनुशासनहीनता के आरोप में उक्त नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










