रांची : फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने के आरोप में अफसर सस्पेंड
Updated at : 10 Jul 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

राप्रसे के अफसर को बर्खास्त करने की भी तैयारी शुरू हो चुकी है रांची : फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने के आरोप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर रूपेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है. कार्मिक विभाग ने उन्हें निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय हजारीबाग तय किया है. वहीं अफसर […]
विज्ञापन
राप्रसे के अफसर को बर्खास्त करने की भी तैयारी शुरू हो चुकी है
रांची : फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने के आरोप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर रूपेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है. कार्मिक विभाग ने उन्हें निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय हजारीबाग तय किया है. वहीं अफसर को बर्खास्त करने की तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. इस मामले में अधिकारी का भी पक्ष लिया जायेगा. उनसे जवाब भी मांगा गया है.
जानकारी के मुताबिक श्री कुमार जेपीएससी चौथी बैच के अफसर हैं. आरोप है कि उन्होंने पिछड़ा वर्ग-वन श्रेणी का जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल की है. इतना ही नहीं उन्होंने इसके बारे में जिला से फर्जी जांच रिपोर्ट भी सरकार को भेज दी थी, जिसमें उन्होंने अपने सर्टिफिकेट को सही बताया था. यह मामला पकड़े जाने के बाद सरकार गंभीर हुई और इसकी जांच करायी गयी.
सरकार ने इसे गंभीर मामला माना है. यह पाया गया है कि अधिकारी ने न केवल फर्जी सर्टिफिकेट बनवा कर नौकरी हासिल की है, बल्कि फर्जी रिपोर्ट देकर सरकार को गुमराह करने का भी प्रयास किया है. गुमराह करने के मामले को लेकर उन्हें शो-काॅज भी किया है. उन्हें बर्खास्त करने की दिशा में जल्द कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




