रांची : कोचांग, कुरूंगा व शारदा में पुलिस कैंप का उद्घाटन
Updated at : 09 Jul 2018 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : खूंटी जिले में पत्थलगड़ी के गढ़ कोचांग, कुरूंगा और शारदा में रविवार को समेकित विकास केंद्र और पुलिस कैंप का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन संयुक्त रूप से रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर और कोल्हान रेंज के डीआइजी कुलदीप द्विवेदी ने किया. श्री होमकर ने बताया कि आज से तीनों पुलिस कैंप ऑपरेशनल […]
विज्ञापन
रांची : खूंटी जिले में पत्थलगड़ी के गढ़ कोचांग, कुरूंगा और शारदा में रविवार को समेकित विकास केंद्र और पुलिस कैंप का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन संयुक्त रूप से रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर और कोल्हान रेंज के डीआइजी कुलदीप द्विवेदी ने किया.
श्री होमकर ने बताया कि आज से तीनों पुलिस कैंप ऑपरेशनल है तथा नक्सल, पीएलएफआइ के उग्रवादियों के अलावा पत्थलगड़ी के आराेपियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है़ इसके साथ ही इस क्षेत्र के लोगों को विकास से भी जोड़ने का काम किया जायेगा.
कार्यक्रम के अवसर पर खूंटी एसपी अश्विनी सिन्हा, खूंटी और चाईबासा के एएसपी अभियान, खूंटी एसडीपीओ रणविजय सिंह, प्रतिनियुक्त पर गये डीएसपी शंभु सिंह, मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, जेजे और जैप के जवान मौजूद थे. इसके साथ ही दोनों डीआइजी ने इलाके में आम लोगों से यह भी अपील की है कि वे किसी के बहकावे में नहीं आयें. पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर वक्त तैयार है. आम लोग भी पुलिस को सहयोग करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




