डोरंडा से युवती को लेकर फरार पति के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

रांची : पत्नी के रहते डोरंडा की एक युवती के साथ फरार नदीम के खिलाफ शनिवार को उसकी पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में महिला ने उल्लेख किया है कि उसकी शादी मणिटोला गौसनगर निवासी नदीम के साथ 26 जुलाई 2015 को हुई थी. शादी के बाद दो पुत्र का […]
रांची : पत्नी के रहते डोरंडा की एक युवती के साथ फरार नदीम के खिलाफ शनिवार को उसकी पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में महिला ने उल्लेख किया है कि उसकी शादी मणिटोला गौसनगर निवासी नदीम के साथ 26 जुलाई 2015 को हुई थी. शादी के बाद दो पुत्र का जन्म हुआ. इसी क्रम में 13 जून 2018 को उसके ससुर और पति ने रस्सी से बांध कर उसे पीटा. इसके बाद वह हजारीबाग चली गयी. महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके ससुर भी उसे प्रताड़ित करते थे.
उनका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. महिला का आरोप है कि नदीम उससे हमेशा कहता था कि वह किसी दूसरी युवती से शादी करेगा. 28 जून को महिला को अपने पति के दोस्त से जानकारी मिली कि उसका पति डोरंडा की एक युवती को लेकर फरार हो गया है. उसे यह भी पता कि नदीम को उसके पिता ने ही युवती के साथ भुवनेश्वर (ओड़िसा) तक पहुंचाया है. महिला का यह भी आरोप है कि उसके ससुर हमेशा उसपर दहेज के लिए दबाव डालते थे.
इधर, नदीम के खिलाफ युवती के अपहरण को लेकर दो जुलाई को डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद शनिवार को नदीम की पत्नी महिला थाना पहुंची और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




