रांची : आज हेमंत सोरेन के आवास पर जुटेंगे विपक्षी नेता
Updated at : 02 Jul 2018 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के आवास पर सोमवार को विपक्षी नेता जुटेंगे. विपक्ष भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करेगा़ प्रतिपक्ष के नेता श्री सोरेन ने समन्वय समिति का गठन किया है़ समन्वय समिति की यह पहली बैठक होगी. बैठक में 5 जुलाई की बंद की तैयारी […]
विज्ञापन
रांची : प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के आवास पर सोमवार को विपक्षी नेता जुटेंगे. विपक्ष भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करेगा़ प्रतिपक्ष के नेता श्री सोरेन ने समन्वय समिति का गठन किया है़
समन्वय समिति की यह पहली बैठक होगी. बैठक में 5 जुलाई की बंद की तैयारी की समीक्षा की जायेगी. साथ ही 16 जुलाई को राजभवन के समक्ष धरना को लेकर भी चर्चा करेंगे.
विपक्ष के नेता भूमि अधिग्रहण कानून के मुद्दे पर दूसरे चरण के आंदोलन के बाबत रणनीति बनायेंगे. झामुमो प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि समन्वय समिति के सभी नेताओं को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है. समिति में 28 नेता शामिल है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




