रांची : संघ का प्रतिनिधिमंडल कार्मिक सचिव से मिला

Updated at : 30 Jun 2018 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : संघ का प्रतिनिधिमंडल कार्मिक सचिव से मिला

सचिवालय सेवा के पदों का सृजन केंद्र की तर्ज पर करने की मांग रांची : झारखंड सचिवालय सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष विवेक आनंद बास्के की अध्यक्षता में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग के अपर मुख्य सचिव से मिला. संघ के सदस्यों ने सहायक का पदनाम सहायक प्रशाखा पदाधिकारी करने […]

विज्ञापन
सचिवालय सेवा के पदों का सृजन केंद्र की तर्ज पर करने की मांग
रांची : झारखंड सचिवालय सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष विवेक आनंद बास्के की अध्यक्षता में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग के अपर मुख्य सचिव से मिला.
संघ के सदस्यों ने सहायक का पदनाम सहायक प्रशाखा पदाधिकारी करने पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही संघ के द्वारा सचिवालय सेवा के पदों का केंद्र की तर्ज पर सृजन करने, लंबित प्रोन्नति पर अविलंब कार्रवाई करने व स्वर्णरेखा परियोजना एवं अन्य कार्यालयों में क्षेत्रीय कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग रखी गयी. इससे संबंधित ज्ञापन भी उन्हें सौंपा.
प्रतिनिधिमंडल में महासचिव पिकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रूही पूनम, सचिव गगन प्रसाद, संगठन सचिव नाजीर सुंडी शामिल थे. पिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पद सृजन एवं अन्य लंबित मांगों को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव से भी मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola