ePaper

प्रभात खबर से विशेष बातचीत में जब पीवी सिंधु ने कहा, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है

Updated at : 22 May 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर से विशेष बातचीत में जब पीवी सिंधु ने कहा, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है

II सुनील कुमार II रांची : खिलाड़ी को हमेशा आगे बढ़ता रहना चाहिए और अपने खेल पर फोकस करना चाहिए. खेल को बोझ समझ कर नहीं बल्कि एंज्वाय करते हुए खेलना चाहिए. ये बातें बैडमिंटर स्टार और ओलिंपियन पीवी सिंधु ने कहीं. वहीं उन्होंने खेल और खिलाड़ी पर प्रभात खबर से विशेष बातचीत की. सवाल- […]

विज्ञापन
II सुनील कुमार II
रांची : खिलाड़ी को हमेशा आगे बढ़ता रहना चाहिए और अपने खेल पर फोकस करना चाहिए. खेल को बोझ समझ कर नहीं बल्कि एंज्वाय करते हुए खेलना चाहिए. ये बातें बैडमिंटर स्टार और ओलिंपियन पीवी सिंधु ने कहीं. वहीं उन्होंने खेल और खिलाड़ी पर प्रभात खबर से विशेष बातचीत की.
सवाल- एक खिलाड़ी अपनी राह पर कैसे आगे बढ़े़
जवाब- खिलाड़ी को अपनी राह पर आगे बढ़ने का एक ही रास्ता है और वो है जो कर रहे हो उसे पूरे मन के साथ करो और मजा लेते हुए मेहनत करो. आगे बढ़ने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है और सफलता का कोई दूसरा रास्ता भी नहीं होता है. इसके साथ ही हार्ड वर्क भी हर खेल में जरुरी है. इसके बिना कोई सफलता नहीं मिलती है.
सवाल- कोचिंग से आपके खेल में क्या फर्क आया.
जवाब- मैं जो भी गोपी सर की वजह से हूं. मैंने बस वही किया जो उन्होंने कहा और आगे भी वही करना है. मेरा मानना है कि आपको अपने कोच पर विश्वास करना जरूरी है. इसके बाद ही आप अपना बेस्ट दे सकते हो.
सवाल- आपने अपने लिए आगे क्या लक्ष्य रखा है.
जवाब- मैंने पहले भी नहीं सोचा था कि मुझे ओलिंपिक में मेडल जीतना है. बस मैंने मेहनत की थी. जब ओलिंपिक का समय आया तब मैं एक-एक कर आगे चलती गयी और मैंने मेडल जीता. अभी भी मेहनत करना है और आगे बढ़ना है. जैसा गोपी सर कहेंगे वैसे तैयारी हम करेंगे.
सवाल- एक खिलाड़ी को अपना आकलन कैसे करना चाहिए
जवाब- उसे एक निश्चित उम्र तक यह आकलन करना चाहिए कि वो क्या खेलना चाहता है. इसके साथ ही उसके साथ ही उसके माता-पिता को देखना चाहिए कि वह कैसा कर रहा है कैसा रिजल्ट दे रहा है तभी उसका कैरियर बेहतर हो सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola