ePaper

झारखंड : जहां-जहां है भाजपा की सरकार वहां महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार, राज्यपाल से मिले कांग्रेसी, की शिकायत

Updated at : 09 May 2018 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : जहां-जहां है भाजपा की सरकार वहां महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार, राज्यपाल से मिले कांग्रेसी, की शिकायत

रांची : कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिल कर राज्य में गिरती विधि-व्यवस्था और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर चिंता जतायी है. कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म के बाद हत्या, आदिवासी एवं दलितों पर हो रहे अत्याचार को […]

विज्ञापन
रांची : कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिल कर राज्य में गिरती विधि-व्यवस्था और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर चिंता जतायी है. कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म के बाद हत्या, आदिवासी एवं दलितों पर हो रहे अत्याचार को संज्ञान में लेते हुए केंद्र सरकार को अति शीघ्र सूचित करें ताकि राज्य में कानून व्यवस्था बहाल हो सके.
प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के नेतृत्व मेें कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक डाॅ इरफान अंसारी, कामेश्वर बैठा, केशव महतो कमलेश, राजीव रंजन प्रसाद, राजेश ठाकुर, शमेशर आलम, आभा सिन्हा, कुमार गौरव, शकील अख्तर अंसारी, अभिलाष साहू और अवधेश सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात की.
इधर, कांग्रेस भवन में डॉ अजय ने कहा कि सरकार के ही आंकड़े हैं कि प्रतिमाह औसतन 108 दुष्कर्म और महिलाओं पर अत्याचार के मामले दर्ज किये जा रहे है़ं
चतरा, गुमला, पाकुड़, बोकारो, रांची सहित कई इलाके में पिछले महीने दुष्कर्म की घटना हुई है़ चतरा में एक बच्ची दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दी जाती है़ मुख्यमंत्री, गृह सचिव, डीजीपी कोई एक शब्द नहीं बोलते़ परिवार को देखने के लिए कोई नहीं जाता़ समाज के कमजोर तबके के खिलाफ भाजपा की नीति रही है़ जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, एससी और एसटी वर्ग के लोगों के ऊपर अत्याचार की घटना बढ़ी है़
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में एससी और एसटी वर्ग के लोगों की छाती में उनकी जाति लिख दी गयी़ ऐसा हिटलर के समय होता था़ भाजपा शासित राज्यों में एमपी, एमएलए और पार्टी के लोगों को दलित के घर भोजने करने के लिए कहा जाता है़ भाजपा की नीतियां विरोध में है और भोजन करने का दिखावा करते है़ं
कई जगहों पर तो मामला सामने आया है कि भाजपा नेता फाइव स्टार से खाना मंगा कर दलित के घर भोजन कर रहे है़ं डॉ अजय ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सामने गलत आंकड़े दे रहे है़ं कर्नाटक चुनाव में भी भ्रम फैलाया जा रहा है़ वहां कांग्रेस की जीत तय है़
बिजली नहीं मिली, तो मुख्यमंत्री आवास की बिजली काटेंगे : इरफान
विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में बिजली की व्यवस्था दिनोंदिन बदहाल होते जा रही है. निकाय चुनाव में भाजपा ने कई वादे किये थे. चुनाव होने के बाद 98 प्रतिशत बिजली की दर बढ़ा दी गयी. राज्य के लोगों को बिजली नहीं मिल रही है़ राज्य के लोगों को बिजली नहीं मिली, तो मुख्यमंत्री आवास की भी बिजली काटेंगे़
भाजपा के शासन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ बेमानी : कामेश्वर बैठा
कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर बैठा ने कहा कि भाजपा के शासन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बेमानी है़ चतरा की घटना मानवता को शर्मशार करनेवाली है़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने कहा कि भाजपा भगाओ और बेटी बचाओ हमारा नारा है़ भाजपा के शासन में बेटियां सुरक्षित नहीं है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola