ePaper

RANCHI : कांग्रेस और जेवीएम नेता के साथ राजद सुप्रीमो लालू से मिलने रिम्स पहुंचे हेमंत सोरेन

Updated at : 03 May 2018 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
RANCHI : कांग्रेस और जेवीएम नेता के साथ राजद सुप्रीमो लालू से मिलने रिम्स पहुंचे हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर राजनीति तेज हो गयी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए समूचे विपक्ष को एकजुट करने के उद्देश्य से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर राजनीति तेज हो गयी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए समूचे विपक्ष को एकजुट करने के उद्देश्य से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से रिम्स में मुलाकात की. उनके साथ झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के नेता बंधु तिर्की और कांग्रेस के आलमगीर आलम भी थे. लालू के रांची आने से पहले दिल्ली स्थित एम्स में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की थी.

ज्ञात हो कि झारखंड की सिल्ली और गोमिया विधानसभा सीटों के लिए 28 मई को उपचुनाव होना है. आजसू नेभाजपा को झटका देते हुए दोनोंसीटोंपर अपने उम्मीदवार घोषित कर दियेहैं.इससे एनडीए में दरारआ गयी है और झामुमो इस मौके को किसी भी सूरत में हाथ से नहींजानेदेना चाहता. इसलिए हेमंत सोरेन ने भाजपा और आजसू को हराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है.

झाविमो, राजद, माकपा और मासस ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से झामुमो प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि गुरुवार की शाम तक वह इसकी घोषणा कर देगी. लालू से मुलाकात से पहले झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि दोपहर साढ़े तीन बजे पार्टी अपना फैसला सुना देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola