ePaper

लालू यादव के करीबी भोला यादव के खिलाफ रांची की विशेष सीबीआइ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी

Updated at : 19 Apr 2018 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
लालू यादव के करीबी भोला यादव के खिलाफ रांची की विशेष सीबीआइ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी

रांची : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीब नेता भोला यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है. रांची स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत ने भोला यादव के खिलाफ वारंट जारी किया है. विशेष जज शिवपाल सिंह […]

विज्ञापन

रांची : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीब नेता भोला यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है. रांची स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत ने भोला यादव के खिलाफ वारंट जारी किया है. विशेष जज शिवपाल सिंह की अदालत ने कोर्ट की अवमानना के एक मामले में कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण भोला यादव की गिरफ्तारी के फरमान पर दस्तखत किये.

भोला यादव ने लालू प्रसाद को कोर्ट द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद उस फैसले पर बयानबाजी की थी, जिसे विशेष जज शिवपाल सिंह ने कोर्ट की अवमानना माना. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया गया, लेकिन तय तारीख पर भोला कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. इससे नाराज विशेष न्यायाधीश ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola