झारखंड : इंटर की छात्रा की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, पड़ोसी के बरामदे में अर्द्धनग्न मिला शव, मां के बयान पर प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2018 7:22 AM

विज्ञापन

रातू/रांची : कार्तिक उरांव कॉलेज, बेलांगी की इंटर की 17 वर्षीय एक छात्रा की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला बुधवार को सामने आया है. उसके साथ दुष्कर्म किये जाने की भी आशंका व्यक्त की गयी है. मामले में मृतका की मां के बयान पर रातू थाने में प्राथमिकी की गयी है. दर्ज कांड संख्या […]

विज्ञापन
रातू/रांची : कार्तिक उरांव कॉलेज, बेलांगी की इंटर की 17 वर्षीय एक छात्रा की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला बुधवार को सामने आया है. उसके साथ दुष्कर्म किये जाने की भी आशंका व्यक्त की गयी है. मामले में मृतका की मां के बयान पर रातू थाने में प्राथमिकी की गयी है.
दर्ज कांड संख्या 56/18 में हत्या, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट भी लगाया गया है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. घटना रातू थाना क्षेत्र के पाली गांव अखड़ा के पास की है. जिस ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे साफ है कि मामले में शामिल लोगों में मृतका के परिचित थे. छात्रा का शव घर के बगल में बलिया उरांव के खाली पड़े खपरैल घर के बरामदा से अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ था. उसके सिर, आंख के ऊपर, गाल, कान व गुप्तांग में धारदार हथियार से वार किया गया है. घटना की जानकारी बुधवार सुबह को तब हुई, जब ग्रामीणों ने छात्रा को बरामदे में लेटा हुआ देखा.
घटना की जानकारी होने पर डीएसपी विजय कुमार सिंह व रातू थाना प्रभारी आमोद नारायण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. वहीं श्वान व टेक्निकल टीम भी मौके पहुंची और जांच की. आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुष्कर्म के बाद पहचान उजागर होने के भय से छात्रा की हत्या कर दी गयी. मृतका का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. डीएसपी विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. हत्याराें को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जायेगा.
रात मेंं होती पड़ताल, तो बच सकती थी जान : बताया जाता है कि रातू थाना क्षेत्र की निवासी छात्रा रात में खाना खाने केबाद घर में अपने छोटे भाई के साथ सोयी थी. रात में किसी परिचित के बुलाने पर वह घर से बाहर गयी. लेकिन किसके बुलाने पर वह गयी, इसका पता नहीं चला है. तीन बजे छात्रा की मां काम पर जाने के लिए उठी. लेकिन उस वक्त उन्हें बेड पर बेटी दिखायी नहीं दी. हालांकि इसको गंभीरता से नहीं लेते हुए वह काम पर चली गयी. उस वक्त अगर छात्रा की पड़ताल की जाती, तो संभव था कि उसकी जान बच जाती.
घर के बगल के ही एक व्यक्ति के पुराने घर के बरामदे पर अर्द्धनग्न शव मिला, मां के बयान पर प्राथमिकी
स्वाब की जांच के बाद पता चलेगा दुष्कर्म हुआ या नहीं
पोस्टमार्टम में छात्रा की मौत का कारण हेड इंज्यूरी बताया गया है. लेकिन उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का खुलासा नहीं हो पाया है. इसलिए मृतका के स्वाब का स्लाइड बना कर उसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगा कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं. बहरहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.
पहचान वाले ही बना रहे हैं निशाना
04 मार्च 2018 : धुर्वा के जगन्नाथपुर तालाब के समीप आठ लोगों ने मिल कर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें दो आरोपी नाबालिग निकले. फरार आरोपी भी नाबालिग हैं.
04 मार्च 2018 : लोअर बाजार थाना की पुलिस ने दो मार्च को हुई नाबालिग के साथ रेप के मामले में केस दर्ज कर अनिल कुमार शर्मा नामक युवक को गिरफ्तार किया. इस केस में भी आरोपी नाबालिग से पहले से परिचित था.
03 मार्च 2018 : तुपुदाना पुलिस ने 26 फरवरी को नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन नाबालिग को गिरफ्तार किया. इस केस में एक आरोपी से नाबालिग की पहले से दोस्ती थी. उसने अपने दो अन्य नाबालिग दोस्त के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola