ग्रामीणों के हंगामे के बाद रिम्स टू की चहारदीवारी निमार्ण कार्य शुरू

Updated:
विज्ञापन

कांके सीओ ने ग्रामीणों को समझाया, इसके बाद निर्माण कार्य चालू किया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कांके.

क्षेत्र के नगड़ी मौजा में प्रस्तावित रिम्स टू का गुरुवार को भूमि पूजन कर चहारदीवारी निर्माण के लिए नींव खोदने का कार्य शुरू किया गया. भूमि पूजन करने से पूर्व भारी सुरक्षा बल तैनात थे. भूमि पूजन के बाद तीन जेसीबी व ट्रैक्टर से नींव खोदने का कार्य शुरू ही किया गया था कि सैकड़ों की संख्या में नगड़ी की महिलाएं व पुरुष निर्माण कार्यस्थल पर नींव खुदाई कार्य रोक दी. ग्रामीणों का कहना था कि बिना ग्रामसभा की अनुमति के कार्य कैसे शुरू की गयी. इधर प्रशासन का कहना था कि सरकार की अधिग्रहित जमीन पर कार्य के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है. इधर ग्रामीणों का कहना था कि यह हमारी खेती की जमीन है. निर्माण कार्य अन्यत्र किया जायेगा. दो घंटे तक ग्रामीणों ने हंगामा कर निर्माण कार्य बाधित रखा. इधर मजिस्ट्रेट कांके सीओ अमित भगत ने भी ग्रामीणों को समझाया. इसके बाद दोबारा कार्य शुरू कराया जा सका.

डीसी से मिलने आयीं ग्रामीण महिलाएं :

इधर सीता कच्छप व नंदी कच्छप के नेतृत्व में नगड़ी गांव की दर्जनों महिलाएं उपायुक्त रांची के समक्ष मुआवजा संबंधी बात रखने आयीं. लेकिन समय के अभाव के कारण उपायुक्त से मुलाकात नहीं हो सकी. इधर ग्रामीण महिलाओं ने एसडीओ के समक्ष मुआवजा को लेकर बात रखी. लेकिन एसडीओ ने बताया कि मुआवजा पूर्व में दिया जा चुका है. इधर देर शाम तक नींव खोदने का कार्य जारी था. मौके पर कांके बीडीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी कुणाल कुमार, बरियातू थाना प्रभारी प्रकाश रजक, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एसआइ अरविंद कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे.

कांके सीओ ने ग्रामीणों को समझाया, इसके बाद निर्माण कार्य चालू किया गया

फोटो, रिम्स टू की जमीन पर सुरक्षा बल के बीच नींव खोदता जेसीबी व जमीन पर तैनात सुरक्षाबल.B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola