Dhanbad: निरसा के खुदिया नदी में नहाने गया युवक डूबा, 4 घंटे बाद मिला शव

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग और पुलिस

Dhanbad: निरसा के खुदिया नदी में नहाने गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद करीब 4 घंटे बाद शव बरामद किया गया. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

Dhanbad (निरसा): निरसा थाना क्षेत्र के नया डांगा काली मंदिर के समीप खुदिया नदी के सातखटिया घाट में गुरुवार की दोपहर नहाने के क्रम में निरसा बाजार का युवक शुभम कुमार वासन (18 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई. स्थानीय युवकों के अथक प्रयास के बाद लगभग चार घंटे बाद नदी से मृतक युवक का शव निकालने में सफलता मिली. घटना की सूचना पाकर निरसा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. वहीं घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी नदी घाट पहुंचे. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक अपने मां का एकमात्र सहारा था. मृतक के पिता की मृत्यु 2010 में ही सड़क हादसे में हो गई थी.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार मृतक शुभम कुमार वासन अपने दो दोस्तों निरसा के भमाल निवासी अमर मंडल एवं शहबाज शेख के साथ गुरुवार की दोपहर बारह बजे खुदिया नदी नहाने पहुंचा था. अमर मंडल व शाहवाज शेख के अनुसार शाहवाज शेख शौच करने चला गया. वहीं अमर मंडल नदी के किनारे बैठा हुआ था. इसी दौरान शुभम वासन ने अपने कपड़े उतार कर नदी में छलांग लगा दी. अमर मंडल ने उसे काफी समझाया की नदी में नहीं उतरे परंतु उसने अमर की बात नहीं मानी.

साथ में गए दोस्त ने बताई पूरी कहानी

अमर मंडल ने बताया कि जब वह बाहर नहीं निकला तो मैं भी नदी में उतरकर लगभग आधे घंटे तक उसे ढूंढने का प्रयास किया. इस दौरान शाहबाज भी आ गया. जब काफी देर तक वह नहीं निकला, तब हम लोगों ने मामले की जानकारी अपने घर वालों को दी. उसके बाद हम लोगों के घर वाले पहुंचे. वहीं आस पड़ोस के ग्रामीण भी पहुंच गए. मामले की सूचना पाकर निरसा पुलिस भी मौके पर पहुंची. खास निरसा व शहरपूरा गांव के युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए नदी में उतारकर उसे ढूंढने का प्रयास करने लगा.

लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद उन लोगों को शुभम को नदी तल नीचे में दिखा. उसके बाद ग्रामीण युवकों ने बाहर निकाला तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.

ये भी पढ़ें…

धनबाद के निरसा में मानवता शर्मसार: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद मौत, आरोपी मामा गिरफ्तार

Dhanbad: बीसीसीएल पर पूरे गांव की बिजली काटने का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola