डीसीए में रघुकुल और पृथ्वी मेंशन की एंट्री, मेयर के करीबी को दिखाया बाहर का रास्ता

Updated:
विज्ञापन
अभिषेक सिंह और आसनी सिंह की फाइल फोटो

अभिषेक सिंह और आसनी सिंह की फाइल फोटो

धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) में प्रबंध समिति की बैठक के बाद विवाद और गहरा गया है. नए सदस्यों के शामिल होने और कुछ पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने से क्रिकेट गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

विज्ञापन

संजीव झा की रिपोर्ट

धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) का विवाद थमता नहीं दिख रहा है. शनिवार को आयोजित प्रबंध समिति की बैठक के बाद विवाद और गहरा गया है. बैठक के फैसलों को लेकर सवाल उठने लगे हैं. आरोप लगाया जा रहा है कि जहां मेयर के करीबी माने जाने वाले पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया, वहीं रघुकुल और पृथ्वी मेंशन के सदस्यों को डीसीए में इंट्री करायी गयी है. इसी के साथ सवाल यह उठ रहा है कि जिन नए सदस्यों को डीसीए में स्थान दिया गया है, क्या वे पहले से किसी क्रिकेट संघ से जुड़े हुए थे अथवा डीसीए के सदस्य थे, जिसके आधार पर उन्हें संगठन में जगह दी गयी. इस मुद्दे को लेकर क्रिकेट गलियारों में चर्चा तेज हो गयी है.

अभिषेक सिंह, आशनी सिंह की इंट्री से बढ़ सकता है विवाद

डीसीए द्वारा महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बनी नयी समिति में बलिया के पूर्व जिप अध्यक्ष रामधीर सिंह की बहू एवं मजदूर नेता आशनी सिंह को सदस्य बनाया गया है. जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के महामंत्री सह रघुकुल के अभिषेक सिंह को डीसीए का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. इन दोनों की इंट्री से विवाद बढ़ने की संभावना है.

डीसीए की विशेष आम सभा बुलाने की मांग खारिज

धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) प्रबंध समिति की शनिवार को हुई बैठक में कई विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. इसमें अवधेश कुमार सिंह की ओर से विशेष आम सभा बुलाने की मांग को खारिज करना, महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए महिला समिति का गठन तथा कार्यकारिणी में नये सदस्यों की नियुक्ति प्रमुख रहे.

विशेष आम सभा बुलाने की मांग अस्वीकृत

संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अवधेश कुमार सिंह द्वारा विशेष आम सभा बुलाने के लिए भेजे गये पत्र पर प्रबंध समिति की 26 जून की बैठक में चर्चा हुई थी, जिसमें पत्र में शामिल सदस्यों के हस्ताक्षरों की वैधता पर संदेह जताया गया था. बताया कि पत्र सौंपे जाने के तीन दिन बाद स्वयं अवधेश कुमार सिंह ने ईमेल भेजकर स्वीकार किया था कि पत्र में दस सदस्यों के हस्ताक्षर वैध नहीं थे. इसके बाद हस्ताक्षरों की जांच के लिए डीसीए के उपाध्यक्ष संजीव कुमार झा को अधिकृत किया गया. उन्होंने 16 जुलाई को जांच रिपोर्ट सौंपी. जांच में कुल 65 प्रतिशत हस्ताक्षरों में गड़बड़ी मिली. इसी आधार पर प्रबंध समिति ने अवधेश कुमार सिंह की मांग को अस्वीकार कर दिया. उन्हें रविवार को पत्र भेजने का भी निर्णय लिया गया.

महिला क्रिकेट को मिलेगा नया मंच

बैठक में धनबाद में महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने और महिला खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए महिला समिति का गठन किया गया. समिति की अध्यक्ष डीपीएस की प्राचार्य डाॅ सरिता सिन्हा को बनाया गया. वहीं पूनम शर्मा, आशनी सिंह, डॉ नीतू सहाय, सोनाली सिंह, सुप्रिया कुमारी, कल्याणी सिन्हा, डाॅ रीना बर्णवाल व बिंदु सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया.

कार्यकारिणी समिति में हुआ फेरबदल

बैठक में कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार सिंह व दिवेन तिवारी के आचरण व संघ की गतिविधियों के प्रति उनके असहयोगात्मक रवैये पर भी चर्चा हुई. प्रबंध समिति का मत था कि उनके व्यवहार से ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें समिति पर विश्वास नहीं है और वे कार्यकारिणी सदस्य के रूप में काम करने के इच्छुक नहीं हैं. उनके स्थान पर अशोक सर्राफ व शिव शक्ति को तत्काल प्रभाव से कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया. वहीं अभिषेक सिंह को भी सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत करने का निर्णय लिया गया.

ये भी पढ़ें: करोड़ों की लागत... फिर भी ताला! झारखंड के पतरातू लेक रिसॉर्ट में मंत्री जी के उद्घाटन के बाद भी क्यों मायूस हैं पर्यटक?

ये भी पढ़ें: सत्ता के नशे में चूर है केंद्र सरकार, युवाओं का दर्द महसूस नहीं हो रहा, झारखंड कांग्रेस ने बोला हमला


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola