राज्यसभा क्रॉस वोटिंग : भाकपा माले विधायक राजकुमार यादव को पार्टी से किया गया पदमुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2018 7:58 PM
रांची : राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग मामले को लेकर भाकपा माले विधायक राजकुमार यादव को पार्टी के पदों से पदमुक्त कर दिया गया है. राजकुमार यादव गिरिडीह के धनवार विधानसभा क्षेत्र से विधायक है. पार्टी के अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानकारी देते हुए भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने बताया कि विधायक राजकुमार यादव […]
रांची : राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग मामले को लेकर भाकपा माले विधायक राजकुमार यादव को पार्टी के पदों से पदमुक्त कर दिया गया है. राजकुमार यादव गिरिडीह के धनवार विधानसभा क्षेत्र से विधायक है. पार्टी के अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानकारी देते हुए भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने बताया कि विधायक राजकुमार यादव पर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने का आरोप लगा है. इसलिए इस पूरे मामले की जांच पार्टी की सेंट्रल कमेटी करेगी. जांच पूरी होने तक विधायक राजकुमार यादव पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










