झारखंड : अवैध संबंध में प्रेमी की हत्या पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2018 7:43 AM
विज्ञापन
रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के भागलपुर टोला में किराये के मकान में रहने वाले अनूप तिर्की ने पत्नी के कथित प्रेमी के सिर पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपी ने पत्नी पर भी हमला किया, जिससे उसका कान कट गया. बताया जाता है कि मृतक 45 वर्षीय […]
विज्ञापन
रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के भागलपुर टोला में किराये के मकान में रहने वाले अनूप तिर्की ने पत्नी के कथित प्रेमी के सिर पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपी ने पत्नी पर भी हमला किया, जिससे उसका कान कट गया. बताया जाता है कि मृतक 45 वर्षीय राजू बैठा आरोपी की पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में बेड पर था. घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की है. घटना के बाद अनूप ने राजू बैठा के शव को कमरे से बाहर निकाला और आंगन में रख कर उसे ढंक दिया.
आरोपी गिरफ्तार, रॉड भी बरामद:
घटना की सूचना मृतक के परिजनों और आस-पास के लोगों से शुक्रवार की रात पुलिस को मिली. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
साथ ही घटना में प्रयुक्त रॉड बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की पत्नी से पूछताछ की. उसने घटना में पति की संलिप्तता की जानकारी दी. दूसरी तरफ, आरोपी ने भी हत्या में अपनी संलिप्तता की बात कही है. उसने बताया कि राजू बैठा का अवैध संबंध उसकी पत्नी के साथ था. दाेनों को एक साथ देख कर गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी. उसने पूर्व में भी उसे अपनी पत्नी से दूर रहने को कहा था. इधर, मामले में पुलिस के अनुसार मृतक तिरिल कुटे में किराये के मकान में रहता है और पेशे से लेबर का काम करता है.
अारोपी की पत्नी उसके साथ रेजा का काम करती थी. आरोपी इटकी का रहने वाला है, लेकिन वह पुंदाग ओपी क्षेत्र के भागलपुर टोला में रहता था. पुलिस के अनुसार राजू बैठा काफी देर तक जब अपने घर नहीं पहुंचा, तब उसके चचेरे भाई को अनहोनी की आशंका होने लगी. वह अपने भाई को तलाशने के लिए कुछ लोगों से संपर्क किया. इस बीच वह कुछ लोगों के साथ आरोपी के घर पहुंचा तो उन्हें घटना की जानकारी मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










