हेमंत ने लालू से मुलाकात के बाद झारखंड में बड़ी राजनीतिक पहल का दिया संकेत

Updated at : 21 Feb 2018 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
हेमंत ने लालू से मुलाकात के बाद झारखंड में बड़ी राजनीतिक पहल का दिया संकेत

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष व झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने आज रांची के होटवार स्थित केंद्रीय जेल में राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भेंट की. हेमंत सोरेन के साथ कुणाल षाडंगी भी थे. मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव पशुपालन घोटाला मामले में जेल […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष व झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने आज रांची के होटवार स्थित केंद्रीय जेल में राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भेंट की. हेमंत सोरेन के साथ कुणाल षाडंगी भी थे. मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव पशुपालन घोटाला मामले में जेल में बंद हैं और उनसे एक सप्ताह में तीन लोग ही मिल सकते हैं, ऐसे में हेमंत की उनसे मुलाकात राजनीतिक रूप से अहम है. इस मुलाकात के बाद हेमंत ने कहा कि महागंठबंधन के स्वरूप पर चर्चाएं चल रही है और समय आने पर इसे सार्वजनिक किया जायेगा. ऐसे में संभव है कि बिहार के तर्ज पर आगामी दिनों में झारखंड मुक्ति मोर्चा व राष्ट्रीय जनता दल व अन्य दल गठबंधन बना लें.

हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष ने हमसे साथ मिल कर काम करने को कहा. हेमंत के अनुसार, लालू जी ने उसने कहा कि साथ लड़ो और भाजपा का सफाया कर दो. उन्होंने कहा कि वे हमारे वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं.

उन्होंने कहा कि हम भाजपा की गीदड़ भभकियाें से डरने वाले नहीं है और उसका झारखंड से सफाया कर देंगे. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव का इस राज्य में विशेष आाशीर्वाद है.

उन्होंने कहा कि 2019 क्या अभी चुनाव हो जाये तो भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी. उन्होंने लालू प्रसाद से मुलाकात के शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन कहा कई राजनीतिक बिंदुओं पर चर्चा हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola