शराब के कारोबार में डूबे रघुवर सरकार के 206 करोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2018 1:32 AM
रांची : सरकार को शराब के व्यापार से लगातार राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है. अब तक की गयी राजस्व वसूली की राशि पिछले वर्ष के मुकाबले 206 करोड़ रुपये कम है. उत्पाद विभाग ने जनवरी तक शराब से 533 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला है. जबकि, पिछले वर्ष जनवरी महीने तक 739 करोड़ […]
रांची : सरकार को शराब के व्यापार से लगातार राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है. अब तक की गयी राजस्व वसूली की राशि पिछले वर्ष के मुकाबले 206 करोड़ रुपये कम है. उत्पाद विभाग ने जनवरी तक शराब से 533 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला है. जबकि, पिछले वर्ष जनवरी महीने तक 739 करोड़ रुपये वसूले गये थे. विभाग को शराब की बिक्री से मिले राजस्व से यह साफ है कि 1600 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य पूरा करना संभव नहीं है.
शराब की खुदरा बिक्री स्वयं करने के फैसले के बाद राजस्व में लगातार हो रही कमी को देखते हुए पिछले वर्ष के अांकड़ों तक भी पहुंचना काफी मुश्किल है. पिछले वर्ष 1500 करोड़ रुपये के तय लक्ष्य के मुकाबले 957 करोड़ रुपये वसूले गये थे. चालू वित्तीय वर्ष में इससे लगभग 200 करोड़ रुपये कम राजस्व मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










