ePaper

झारखंड : रिम्स कैंपस की घटना, सड़क की दुर्दशा बताने गये डॉक्टर को स्वास्थ्य मंत्री ने दिया धक्का

Updated at : 09 Feb 2018 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : रिम्स कैंपस की घटना, सड़क की दुर्दशा बताने गये डॉक्टर को स्वास्थ्य मंत्री ने दिया धक्का

रांची : रिम्स में गुरुवार काे शासी परिषद की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी अपनी गाड़ी में बैठे ही थे कि रिम्स के डॉ चंद्रभूषण सड़क की दुर्दशा बताने उनके पास पहुंचे. पर उनकी बात सुने बगैर मंत्री ने डॉक्टर काे धकेल दिया. डॉ चंद्रभूषण ने बताया कि रिम्स परिसर की सड़कें काफी […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स में गुरुवार काे शासी परिषद की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी अपनी गाड़ी में बैठे ही थे कि रिम्स के डॉ चंद्रभूषण सड़क की दुर्दशा बताने उनके पास पहुंचे. पर उनकी बात सुने बगैर मंत्री ने डॉक्टर काे धकेल दिया. डॉ चंद्रभूषण ने बताया कि रिम्स परिसर की सड़कें काफी खराब है. यहां सड़क में गड्ढा नहीं, गड्ढे में सड़क है. जब हम मंत्री से इसकी शिकायत करने पहुंचे, तो धकेल कर भगा दिया.
हम पत्रकारों से बात कर रहे थे. अचानक वह मोबाइल लेकर घुस गया. मैंने उससे कहा कि अभी पत्रकारों से बात कर रहे हैं, बीच में आने का क्या तरीका है? मैंने उसे न तो धकेला है और न ही डांटा है. वह चिकित्सक भी नहीं है. कोई लड़का है.
रामचंद्र चंद्रवंशी, स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola