भोर सिंह यादव की पत्नी अंजलि यादव बनी रांची की एसडीओ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2018 7:17 PM
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में प्रशासनिक पद पर आसीन रह चुके भोर सिंह यादव की पत्नी अंजलि यादव को यहां का अनुमंडल पदाधिकारी यानी एसडीआे पद पर नियुक्त किया गया है. अंजलि यादव एके सत्यजीत का स्थान लेंगे. इस पद पर आसीन सत्यजीत को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग भेजा गया है. […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में प्रशासनिक पद पर आसीन रह चुके भोर सिंह यादव की पत्नी अंजलि यादव को यहां का अनुमंडल पदाधिकारी यानी एसडीआे पद पर नियुक्त किया गया है. अंजलि यादव एके सत्यजीत का स्थान लेंगे. इस पद पर आसीन सत्यजीत को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग भेजा गया है. अजंलि नागालैंड कैडर की अधिकारी हैं. भोर सिंह यादव से शादी करने के बाद उनका कैडर बदला गया. रांची के पूर्व एसडीओ भोर सिंह यादव का नाम तब चर्चा में आया था, जब उन्होंने मिलावटखोरों के खिलाफ एक अभियान छेड़ा था. इस अभियान के कुछ दिन बाद ही उन्हें जामताड़ा का डीडीसी बना कर भेज दिया गया .
भोर सिंह ने मिलावटखोरों पर कसी थी नकेल
रांची के एसडीओ भोर सिंह यादव ने रांची में मिलावटखोरों के बीच हड़कंप मचाने का काम किया था. उन्होंने तेल में मिलावट के गोरखधंधे से लेकर गाडि़यों की आवरलोडिंग तक पर नकेल कसने के सख्त कदम उठाये थे. इस दौरान उन्होंने कर्इ जगहों पर छापेमारी अभियान भी चलाया था.
पुलिस को चौकस रहने के लिए किया था मजबूर
इतना ही नहीं, भोर सिंह यादव ने अपने इस कार्यकाल के दौरान रांची की यातायात व्यवस्था में सुधार की खातिर भी कदम उठाये थे. उनकी इस कार्रवार्इ का नतीजा यह निकला वाहनों की चेकिंग से लेकर ड्रंक एंड ड्राइव जैसे मामलों पर भी पुलिस की नजर चौकस दिखने लगी है.
आलोचनाआें के शिकार भी हुए थे भोर सिंह
हालांकि, इन सभी कार्रवाइयों के बाद रांची के प्रशासनिक आैर राजनीतिक हलकों में भोर सिंह यादव की जमकर आलोचनाएं भी की गयी थीं. यहां तक कि झारखंड चैंबर के अध्यक्ष ने कहा था कि उन्हें भोर सिंह के काम से नहीं, उनके काम करने के तरीकों से परेशानी है.
2014 बैच के IAS हैं भोर सिंह यादव
– भोर सिंह यादव वर्ष 2014 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं.
– ये बनारस के रहने वाले हैं। ट्रेनिंग के बाद लौटे तो 31 अक्टूबर 2016 को इनकी पोस्टिंग गुमला एसडीओ के रूप में हुई.
– गुमला से 06 दिसंबर 2016 को इनका ट्रांसफर खूंटी हुआ. खूंटी के बाद इनकी पोस्टिंग रांची हुई. रांची के बाद उनका ट्रांसफर जामताड़ा कर दिया गया.
– प्रोबेशन पीरियड में भोर सिंह यादव की पोस्टिंग दुमका में थी.
– इनकी वाइफ अंजलि यादव भी आईएएस हैं और अब रांची पोस्टेड हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










