ePaper

लालू प्रसाद से मात्र तीन मिनट की मुलाकात पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले - हेल्थ की है चिंता

Updated at : 15 Jan 2018 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद से मात्र तीन मिनट की मुलाकात पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले - हेल्थ की है चिंता

रांची : चारा घोटाला मामले में रांची जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से आज उनके पुत्र और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जेल में मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

रांची : चारा घोटाला मामले में रांची जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से आज उनके पुत्र और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जेल में मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि उनसे मात्र दो-तीन मिनट मुलाकात का समय मिला, बाकी समय कागजी प्रक्रिया में गुजर गया. उन्होंने इस पर नाराजगी जतायी.

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं. इस वजह से वे दवा खाते हैं और हमलोगों को इसको लेकर चिंता रहती हैं. वहीं, लालू प्रसाद यादव आज चारा घोटाला के दो मामलों में अदालत में पेश हुए. एक में पेशी सशरीर व दूसरे में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola