बेड़ों में सड़क दुर्घटनाः दो व्यक्ति की मौत, चार घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2017 6:26 PM

विज्ञापन

रांची : रांची- गुमला मुख्य मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र में ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मारी. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना बेड़ो थाना क्षेत्र के पावर ग्रिड के निकट घटी. […]

विज्ञापन

रांची : रांची- गुमला मुख्य मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र में ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मारी. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया है.

घटना बेड़ो थाना क्षेत्र के पावर ग्रिड के निकट घटी. ट्रक ने सूमो विकटा में टक्कर मारी है. सूमो में सवार परिवार रांची के इंद्र पूरी इलाके का रहने वाला है. पूरा परिवार अपने परिजनों से मिलने लोहरदगा जा रहा था.
इस घटना में जिनकी मौत हो गयी उनमें रिखेस सिन्हा( 55) वर्ष और कोमल सिन्हा (13) हैं. घटना की सूचना मिलती ही बेड़ो पुलिस मौके पर पहुंची. और हाइवे पाँच पेट्रोलिंग के जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola