झारखंड : यहां नवरात्रि में पंडाल तो बनता है लेकिन प्रतिमा नहीं बैठाई जाती....जानें क्‍या है मान्‍यता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2017 12:48 PM

विज्ञापन

रांची : झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप वन) में सैनिक सम्मान के साथ कलश स्थापना की जायेगी़ यहां सबसे बड़ी खासियत है कि मां भवानी की प्रतिमा की जगह कलश स्थापित किया जाता है. इसी कलश पर मां का आह्वान किया जाता है. पूरे नौ दिनों तक कलश की रक्षा के लिए जैप की एक कंपनी […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप वन) में सैनिक सम्मान के साथ कलश स्थापना की जायेगी़ यहां सबसे बड़ी खासियत है कि मां भवानी की प्रतिमा की जगह कलश स्थापित किया जाता है. इसी कलश पर मां का आह्वान किया जाता है. पूरे नौ दिनों तक कलश की रक्षा के लिए जैप की एक कंपनी तैनात रहती है़
इस बार यहां दशहरा सादगी के साथ मनाया जायेगा़ पंडित सहदेव उपाध्याय ने बताया कि सभी तैयार पूरी कर ली गयी है़ 60 महिलाएं कलश की स्थापना करेंगी़ बीच घेरे में मां भगवती का कलश बैठाया जायेगा़ नवरात्र तक दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगी और उपवास रखेंगी़ यहां 60 किलो जावा का रोपण किया जायेगा़ 60 कलश पर अखंड दीप प्रज्ज्वलित रहेगा. यहां बलि देने की परंपरा आज भी कायम है़
विशेष हवन
27 सितंबर को दिन के एक बजे से हवन, 28 सितंबर को गुरुवार को रात नौ बजे से हवन और 29 सितंबर को दिन के 1:30 बजे से विशेष हवन होगा़ अष्टमी (संध्या सात बजे) को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी. वहीं प्रात: कालीन पूजा पाठ सात से 10.30 बजे तक, संध्याकालीन पूजा कथा छह बजे से और संध्या आरती शाम सात बजे से होगी.
सलामी दी जायेगी
जैप समादेष्टा कुसुम पुनिया के अनुसार कलश स्थापना के बाद जैप जवानों की ओर से सलामी पेश की जायेगी़ यह सलामी महा सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी को विसर्जन शोभा यात्रा निकालने के समय और तालाब में कलश विसर्जन के समय दी जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola