झारखंड की किस अदालत के फैसले से नाराज हुआ सुप्रीम कोर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2017 9:25 AM
नयी दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों से कहा है कि जो मामले ऊपरी अदालतों में लंबित हैं, उनमें वह नियमित जमानत देने की परिपाटी को तुरंत बंद कर दें. शीर्ष न्यायालय ने कहा कि अगर किसी आरोपी को ऊपरी अदालत ने पहले ही अग्रिम जमानत दी हुई है और मामला वहां लंबित है, तो […]
नयी दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों से कहा है कि जो मामले ऊपरी अदालतों में लंबित हैं, उनमें वह नियमित जमानत देने की परिपाटी को तुरंत बंद कर दें. शीर्ष न्यायालय ने कहा कि अगर किसी आरोपी को ऊपरी अदालत ने पहले ही अग्रिम जमानत दी हुई है और मामला वहां लंबित है, तो आरोपी निचली अदालत में आत्मसमर्पण नहीं कर सकता. वह निचली अदालत से जमानत भी नहीं मांग सकता.
इसे भी पढ़ें : निचली अदालत के कामकाज से कलकत्ता हाइकोर्ट नाराज
न्यायालय ने कहा कि देश में आपराधिक मामलों की सुनवाई करनेवाले सभी न्यायिक अधिकारियों के संज्ञान में यह बात लाने के लिए सभी न्यायिक अकादमियों के निदेशकों को उसके आदेश की प्रतियां भेजी जायें. जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस नवीन सिन्हा की पीठ ने एक घटना को संज्ञान में लिया, जिसमें झारखंड में एक निचली अदालत ने उस आरोपी को जमानत दे दी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट से पहले ही अग्रिम जमानत मिल गयी थी. न्यायालय में उसके मामले की सुनवाई चल रही है और उसे अंतरिम राहत दी गयी.
इसे भी पढ़ें : कोर्ट ने निचली अदालत से मांगा रेकाॅर्ड
पीठ ने कहा, ‘देश में निचली अदालतों में ऐसी परिपाटी चल रही है और हमने कई ऐसे मामले देखे हैं. तो अब वक्त आ गया है कि निचली अदालतों को यह बताया जाये कि ऐसी परिपाटी बंद हो और अगर ऊपरी अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लंबित है, तो निचली अदालत में जमानत अर्जी पर विचार ना किया जाये.’ सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड की एक याचिका पर यह आदेश दिया, जिसमें सरकारी वकील अतुलेश कुमार ने निचली अदालत द्वारा जमानत दिये जाने को चुनौती दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










