झारखंड में भी स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, बोकारो के मरीज में H1N1 वायरस की पुष्टि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2017 9:23 PM
रांची : मेदांता में भरती एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. मरीज बोकारो का रहने वाला है. मरीज का सैंपल जांच के लिये भेजा गया था, जिसमें एचवन एनवन पोजिटिव पाया गया है. स्वाइन फ्लू पुष्टि होने के बाद परिजन रिम्स से गुरूवार को दवा ले गये. रिम्स के आसुलेशन वार्ड की […]
रांची : मेदांता में भरती एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. मरीज बोकारो का रहने वाला है. मरीज का सैंपल जांच के लिये भेजा गया था, जिसमें एचवन एनवन पोजिटिव पाया गया है. स्वाइन फ्लू पुष्टि होने के बाद परिजन रिम्स से गुरूवार को दवा ले गये. रिम्स के आसुलेशन वार्ड की इंचार्ज रामरेखा ने बताया कि मरीज के परिजन आवेदन ले कर आये थे रिम्स प्रबंधन के आदेश पर परिजन को दवा दी गयी.
स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ रमेश ने बताया कि मरीज का एचवन एनवन एंफ्लूएंजा ए पोजिटिव मिला है, लेकिन यह पिछले साल की तुलना में खतरनाक नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










