झारखंड : सर्पदंश से दो की मौत, बरसात में बढ़ती जा रही है सर्पदंश की घटनाएं

रांची : झारखंड में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ती जा रही है. रांची के रिम्स अस्पताल में इन दिनों सर्पदंश की शिकार मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. आज राज्य के दो जिले से सर्पदंश से मौत की खबर सामने आयी. गुमला के घाघरा स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बालिका आवासीय विद्यालय में एक छात्रा का […]
रांची : झारखंड में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ती जा रही है. रांची के रिम्स अस्पताल में इन दिनों सर्पदंश की शिकार मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. आज राज्य के दो जिले से सर्पदंश से मौत की खबर सामने आयी. गुमला के घाघरा स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बालिका आवासीय विद्यालय में एक छात्रा का सर्पदंश में मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि छात्रा सुबह 9:30 बजे शौचालय गयी थी. वहां अंधेरा था. पहले से ही सांप फन फैलाये बैठा था, जैसे ही छात्रा शौचालय में बैठी. सांप ने डंस लिया. उधर बरकट्ठा प्रखंड में सांप के डंसने से एक बच्चे की मौत हो गयी, वहीं एक अलग घटना में सर्पदंश से पीड़ित दो लोगों की इलाज अब भी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




