वैश्य क्रांति सम्मेलन की तैयारी तेज, सात अगस्त को होगी समीक्षा बैठक
फोटो फाइल 6 आर-1 सम्मेलन में शामिल होने के लिए हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद को आमंत्रण देते झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network
झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा 9 अगस्त को रामगढ़ में वैश्य क्रांति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों की समीक्षा के लिए 7 अगस्त को बैठक होगी।
रामगढ़: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के तत्वावधान में नौ अगस्त को रोटरी क्लब रामगढ़ में आयोजित होने वाले वैश्य क्रांति सम्मेलन की तैयारियां चल रही हैं. सम्मेलन को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें और जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.
गोला क्षेत्र में प्रधान महासचिव बीरेंद्र कुमार एवं लखन अग्रवाल, मांडू क्षेत्र में जिलाध्यक्ष राजकुमार केशरी एवं दिनेश्वर साहु, डाड़ी-गिद्दी क्षेत्र में हजारीबाग जिलाध्यक्ष महेंद्र साहु व नंदकिशोर साहु तथा पतरातू क्षेत्र में मुकेशलाल सिंदूरिया और विश्वामित्र गुप्ता जनसंपर्क कर सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे हैं.
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शंकर चौधरी शामिल होंगे. इसके अलावा कई समाजसेवी व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी सम्मेलन में भाग लेंगे. सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए सात अगस्त को सुबह 11:30 बजे रोटरी क्लब रामगढ़ में तैयारी समिति की बैठक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










