10 अगस्त के 'जेल भरो' आंदोलन की तैयारी तेज, किसान सभा ने बनाई रणनीति
फोटो फाइल 6आर-5- रामगढ़ के ओहदार भवन में आयोजित झारखंड राज्य किसान सभा की राज्य परिषद की जीबी बैठक में उपस्थित किसान नेता. | Prabhat Khabar Network
झारखंड राज्य किसान सभा ने भूमि बैंक रद्द न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। 10 अगस्त को राष्ट्रव्यापी जेल भरो अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई है।
रामगढ़: झारखंड राज्य किसान सभा की राज्य परिषद की जीबी बैठक गुरुवार को कांकेबार स्थित ओहदार भवन में हुयी. बैठक की अध्यक्षता हजारीबाग किसान सभा के जिला अध्यक्ष प्रो अनवर हुसैन ने किया. बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक मुख्य रूप से उपस्थित थे.
बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की किसान एवं भूमि संबंधी नीतियों की आलोचना करते हुए 10 अगस्त 2026 को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी जेल भरो अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.
दिल्ली व रांची में चल रहे छात्र आंदोलनों का समर्थन करते हुए 10 अगस्त के जेल भरो अभियान के लिए राज्यभर में 100 से अधिक स्थानों पर किसानों की गोलबंदी करने की रणनीति बनाई गई. बैठक में सदस्यता अभियान चलाने, प्रखंड व जिला सम्मेलन आयोजित करने व नवंबर 2026 में राज्य सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया.
बैठक को महेंद्र पाठक, डॉ बीएन ओहदार, गणेश महतो, अनिरुद्ध कुमार, भंते जैनेंद्र तथागत, देवेंद्र ठाकुर, प्रीतम महतो, प्रवीण कुमार मेहता, सत्येंद्र कुमार मेहता, अविनाश बेदिया, मेवा लाल प्रसाद, कमालुद्दीन अंसारी, पोचाई प्रसाद, कयूम मलिक, घानेनाथ चौधरी, चितरंजन महतो, कृष्ण कुमार मेहता, नीमन यादव, अर्जुन यादव, राम यादव, किशोर कुमार, देवनारायण सिंह, इसहाक अंसारी, नूनू चंद महतो, जगदीश महतो, जितेंद्र सिंह, मो. इसाक अंसारी, शंभू महली, पवन कुमार सिंह, राज किशोर बेदिया मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










