रामगढ़ में स्वच्छता के प्रति समर्पण का सम्मान, कमल बगड़िया हुए सम्मानित
फोटो फाइल 6 आर-2 कमल बगड़िया को सम्मानित करते सीईओ विवेक सिंह | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ छावनी परिषद के स्वच्छता अभियान में कमल बगड़िया को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रामगढ़: रामगढ़ छावनी परिषद की ओर से आयोजित जागरूकता अभियान व श्रमदान कार्यक्रम के तहत स्वच्छ रामगढ़-सुंदर रामगढ़ अभियान में योगदान के लिए कमल बगड़िया को सम्मानित किया गया. सुभाष चंद्र बोस क्रीड़ा स्थल स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता छावनी परिषद के अध्यक्ष सह पंजाब रेजीमेंट सेंटर के कमांडर ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी ने की.
इस अवसर पर विधायक ममता देवी व छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह ने कमल बगड़िया को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया. कमल बगड़िया इससे पहले भी स्वच्छता दूत व स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में सम्मानित हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










