बसपा नेता उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। जानिए उनके निधन से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ।

विज्ञापन

पतरातू: बहुजन समाज पार्टी के रसडा बलिया के वर्तमान व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उमाशंकर सिंह के निधन पर बहुजन समाज पार्टी में शोक की लहर है. उनके निधन का समाचार मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त किया.

बहुजन समाज पार्टी के रामगढ़ जिला अध्यक्ष रविंद्र पासवान ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उमाशंकर सिंह समाज के समर्पित व कर्मठ नेता थे. उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

शोक व्यक्त करने वालों में जिला महासचिव गोकुल प्रसाद, बड़कागांव विधानसभा अध्यक्ष गुलाब प्रसाद साहू, जिला सचिव विश्वनाथ राय, रामगढ़ विधानसभा प्रभारी बिनु कुमार महतो, सुखदेव रवि टीमन महतो, कृष्णा राम बिदेश राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola