रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, उपचालक की मौत
फोटो फाइल 6 आर-7 सड़क किनारे पलटा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक | Prabhat Khabar Network
रामगढ़-रांची फोरलेन की चुटूपालू घाटी में ट्रक पलटने से उपचालक की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
रामगढ़: रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग के चुटूपालू घाटी में बुधवार देर रात रांची से रामगढ़ आने के क्रम में एक ट्रक डीएल 1 एमए 3620 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में ट्रक के उपचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.
वहीं, मृत उपचालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा निवासी 22 वर्षीय आकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. उनके रामगढ़ पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.
पांच जुलाई को भी हुआ था सड़क हादसा
रांची फोरलेन पर होटल सैनी के समीप बुधवार को एक आईसर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया था. हादसे में चालक को हल्की चोट आई थी. सूचना मिलने पर क्रेन की मदद से वाहन को हटाकर सड़क पर लाया गया. घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए