आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तेज, भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिए अहम निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 06गोला,05- बैठक में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा बरलंगा मंडल की मासिक बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन

गोला: भाजपा बरलंगा मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी व बूथ स्तर पर पार्टी को और सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला मंत्री बबलू साहू व विशिष्ट अतिथि में मंडल प्रवासी मनोज गिरी, जिला सह-कोषाध्यक्ष मनोज महतो, जिला कार्यालय मंत्री विनोद प्रसाद मौजूद थे. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया.

मंडल प्रवासी मनोज गिरी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है. उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की.

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष सुभाष रजवार, महामंत्री अजय पांडेय, मंडल मंत्री नीरज चक्रवर्ती, बद्री प्रसाद साहू, जियालाल रजवार, एससी मोर्चा अध्यक्ष किशोरी रजवार, खिरोधर तिवारी, उपेंद्र शर्मा, सहदेव प्रजापति, फनीभूषण ठाकुर, विकेश उपाध्याय, मालू रजवार सहित अन्य लोग मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola