सांडी में 48 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का समापन, हवन के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
सांडी में अखंड हरिकीर्तन में शामिल श्रद्धालु.
राधा अष्टमी के अवसर पर भरेचनगर-सांडी में 48 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का सोमवार को भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ. 'हरे राम, हरे कृष्ण' के सामूहिक जाप से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा. समापन पर हवन और अटूट भंडारे का आयोजन हुआ.
कुजू से धनेश्वर-प्रदीप की रिपोर्ट.
कुजू. राधा अष्टमी के अवसर पर भरेचनगर-सांडी में आयोजित 48 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का सोमवार को भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ. बजरंग क्लब भरेचनगर-सांडी के तत्वावधान में आयोजित हरिकीर्तन के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के सामूहिक जाप से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा.
दिनभर भजन-कीर्तन के बाद विधिवत हवन किया गया. इसके साथ ही तीन दिनों से चल रहे अटूट भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. समापन अवसर पर मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, कांग्रेसी नेता कुमार महेश सिंह और झामुमो नेता भुवनेश्वर महतो उर्फ भुन्नू महतो शामिल हुए. अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.
आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक गोवर्धन महतो, द्वारिका महतो, सूरजन महतो, भोला पासवान, परमेश्वर महतो, विजयमल महतो, महेंद्र प्रसाद, चंद्रदेव महतो, अध्यक्ष प्रयाग महतो, उपाध्यक्ष मुरली प्रसाद, हरि प्रसाद, सचिव रेवालाल महतो, उप सचिव भुवन प्रसाद, उमेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष आनंद महतो, उपकोषाध्यक्ष मुकेश मुंडा, महामंत्री मुरली प्रसाद समेत अन्य की भूमिका रही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए