दिल्ली से प्रशिक्षण लेकर लौटे एनसीसी कैडेट बादल व वर्षा का छोटानागपुर कॉलेज में स्वागत

Updated:
विज्ञापन

छोटा नागपुर कॉलेज में बादल कुमार व कैडेट वर्षा कुमारी का स्वागत करते कैडेट.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छोटानागपुर कॉलेज में दिल्ली से प्रशिक्षण लेकर लौटे एनसीसी कैडेट बादल कुमार और वर्षा कुमारी का शानदार स्वागत हुआ. उन्होंने 22 बटालियन एनसीसी हजारीबाग का प्रतिनिधित्व करते हुए विशेष ट्रेनिंग ली थी. उनके अनुभव से कॉलेज के अन्य कैडेटों को प्रेरणा मिलेगी.

विज्ञापन

कुजू से धनेश्वर-प्रदीप की रिपोर्ट

विज्ञापन

कुजू. छोटानागपुर कॉलेज, रामगढ़ में सोमवार को एनसीसी की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. दिल्ली में आयोजित ऑप्टिकल ट्रेनिंग शिविर से प्रशिक्षण लेकर लौटे एनसीसी के एसयूओ बादल कुमार और कैडेट वर्षा कुमारी का कॉलेज परिसर में स्वागत किया गया.

दोनों कैडेट 22 बटालियन एनसीसी हजारीबाग की ओर से 29 अगस्त से आठ सितंबर तक दिल्ली में आयोजित शिविर में शामिल हुए थे. स्वागत समारोह का नेतृत्व कॉलेज के एनसीसी लेफ्टिनेंट जागेश्वर महतो ने किया. इस दौरान सूरज सोरेन ने एसयूओ बादल कुमार को माला पहनाकर स्वागत किया. वहीं यूओ खुशबू कुमारी ने कैडेट वर्षा कुमारी का माला पहनाकर अभिनंदन किया. लेफ्टिनेंट जागेश्वर महतो ने दोनों कैडेटों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया.

मौके पर एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने दोनों कैडेटों का उत्साह बढ़ाया और उनके प्रशिक्षण अनुभव की सराहना की. कॉलेज परिवार की ओर से कहा गया कि दिल्ली में आयोजित शिविर में भाग लेकर लौटे कैडेटों से अन्य एनसीसी कैडेटों को भी प्रेरणा मिलेगी. समारोह में एनसीसी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola