शासी निकाय के अध्यक्ष बने विधायक रोशनलाल

शासी निकाय के अध्यक्ष बने विधायक रोशनलाल
भुरकुंडा. डोमन महतो जय मां पंचबहिनी पब्लिक स्कूल, गेगदा में मंगलवार को शासी निकाय की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सचिव डोमन महतो ने की. बैठक में शासी निकाय का चुनाव किया गया. इसमें अध्यक्ष विधायक रोशनलाल चौधरी, सचिव डोमन महतो, शिक्षाविद डॉ दिलेश्वर प्रसाद व सदस्य अनुज कुमार खत्री चुने गये. इस अवसर पर विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि विद्यालय में बेहतर शिक्षा माहौल बनाने के लिए शिक्षक व स्कूल प्रशासन मिलकर काम करेंगे. छात्रों की पढ़ाई की जरूरतें पूरी की जायेगी. उन्होंने कहा कि स्कूल के विकास में समाज की काफी भूमिका होती है. समाज के बिना किसी भी संस्था का संचालन संभव नहीं है. स्कूल का काम केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि बच्चाें के संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करना है. अभिभावकों से निरंतर संवाद होना चाहिए. मौके पर दीपक कुमार, छोटेलाल मुंडा, नरेश कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, ललिता देवी, गांगी देवी, सोनी देवी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




