राजकीय मध्य विद्यालय में स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव, प्रेम नायक बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
फोटो फाइल 31 आर-2 मौके पर उपस्थित चुनाव पर्यवेक्षक, वार्ड पार्षद व ग्रामीण  | Prabhat Khabar Network

फोटो फाइल 31 आर-2 मौके पर उपस्थित चुनाव पर्यवेक्षक, वार्ड पार्षद व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

राजकीय मध्य विद्यालय के स्कूल प्रबंधन समिति चुनाव में प्रेम नायक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान विद्यालय के विकास पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

रामगढ़: राजकीय मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय वार्ड संख्या-30 में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का चुनाव आयोजित किया गया. चुनाव पर्यवेक्षक सुरेश महतो व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शोभा श्रीलाल की देखरेख में संपन्न हुआ. चुनाव में सर्वसम्मति से प्रेम नायक को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया.

इस अवसर पर वार्ड संख्या-30 के पार्षद रमेश प्रसाद कुशवाहा, उपाध्यक्ष रूबी देवी, रीना देवी, कौशिला देवी, सीमा देवी, ललीता कुमारी, रूबी देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे. नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग का भरोसा जताया.


विज्ञापन
Md

लेखक के बारे में

By Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola