सीवान में सफाई एजेंसी के कूड़ा उठाने पर हंगामा, हड़ताली नगर परिषद कर्मियों ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
हड़ताली सफाई कर्मियों ने एजेंसी के कर्मचारियों को कूड़ा उठाने से रोका, कुछ देर बना तनाव

सीवान में नगर परिषद कर्मियों की हड़ताल के बीच नया बाजार में सफाई एजेंसी के कूड़ा उठाने पर हंगामा हुआ. हड़ताली कर्मचारियों ने एजेंसी के कर्मियों का विरोध किया.

विज्ञापन

विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट

सीवान: नगर परिषद कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शुक्रवार को शहर के नया बाजार स्थित दरबार सिनेमा के सामने उस समय तनाव की स्थिति बन गयी, जब सफाई के लिए नियुक्त एजेंसी के कर्मचारी कूड़ा उठाने पहुंचे. हड़ताल में शामिल सफाई कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर एजेंसी के कर्मचारियों का विरोध किया और कूड़ा उठाने से रोक दिया.

ट्रैक्टर से कूड़ा उठाने पहुंचे थे एजेंसी के कर्मचारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एजेंसी के कर्मचारी ट्रैक्टर लेकर कूड़ा प्वाइंट से कचरा उठा रहे थे. इसी दौरान हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारी वहां पहुंच गये और इसका विरोध शुरू कर दिया. उनका कहना था कि वे अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. ऐसे में एजेंसी के माध्यम से सफाई कराकर हड़ताल को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है.

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक भी हुई. हड़ताली कर्मचारियों ने एजेंसी के कर्मियों को कूड़ा उठाने से रोक दिया.

सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा होने से लगा जाम

विवाद के दौरान सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा रहने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया. सड़क पर वाहनों की कतार लग गयी और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा. हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य हुई और यातायात फिर से सुचारु हो गया.

हड़ताल से पहले ही प्रभावित है सफाई व्यवस्था

नगर परिषद कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पहले से ही प्रभावित है. ऐसे में नगर परिषद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एजेंसी के माध्यम से कूड़ा उठाने का प्रयास कर रही है. वहीं, हड़ताली कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और एजेंसी से सफाई कराये जाने का लगातार विरोध कर रहे हैं.

इससे शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

Also Read: भरत तिवारी पर सबसे पहले गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, 24 जुलाई को ही CM सम्राट से मिला था परिवार


विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन