बाढ़-सुखाड़ वाले बंजरिया ने खेल में रचा इतिहास, जिला कैरम प्रतियोगिता में चमके छात्र-छात्राएं
छात्र संदीप कुमार
बंजरिया प्रखंड, जो कभी अपनी चुनौतियों के लिए जाना जाता था, अब खेल के मैदान में नई पहचान बना रहा है. जिला कैरम प्रतियोगिता में यहां के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है.
District Carrom Competition: बाढ़ और सुखाड़ जैसी चुनौतियों के लिए कभी पहचान रखने वाला बंजरिया प्रखंड अब शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है. मोतिहारी के जिला खेल भवन में आयोजित जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में यहां के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे प्रखंड का गौरव बढ़ाया.
एकल वर्ग में संदीप कुमार बने चैंपियन
प्रतियोगिता के एकल वर्ग में मध्य विद्यालय अजगरी के छात्र संदीप कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया.
उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है.
डबल्स में छात्राओं ने जीता उपविजेता खिताब
वहीं राष्ट्रीय मध्य विद्यालय खैरी उर्दू की छात्राएं अनामिका कुमारी और पूजा कुमारी ने डबल्स मुकाबले में शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया.
दोनों खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले के बाद यह सफलता अपने नाम की.

बीईओ ने दी बधाई
प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनूप कुमार ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. बंजरिया के बच्चों ने साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उचित अवसर और मार्गदर्शन की है.
क्षेत्र में खुशी का माहौल
इस उपलब्धि पर खैरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार, अजगरी विद्यालय के संजीत कुमार तथा क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिकों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.
छात्र-छात्राओं की इस सफलता से पूरे बंजरिया प्रखंड में उत्साह का माहौल है और अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए