एमएम अंसारी के सेवानिवृत्त होने पर डीजल लोको शेड में विदाई समारोह

Updated:
विज्ञापन

विदाई समारोह में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतरातू डीजल लोको शेड के वरीय अनुभाग अभियंता एमएम अंसारी 35 वर्षों की रेल सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए. सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी.

विज्ञापन

पतरातू (रामगढ़): पतरातू डीजल लोको शेड के वरीय अनुभाग अभियंता एमएम अंसारी के 31 जुलाई 2026 को रेल सेवा से सेवानिवृत्त होने के अवसर पर गुरुवार को शेड परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने फूल-माला, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी. इस दौरान पूरा वातावरण भावुक हो गया.

विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए सहकर्मियों ने कहा कि एमएम अंसारी ने लगभग 35 वर्षों तक भारतीय रेल की सेवा पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ की. उनके कार्यकाल में डीजल लोको शेड की कार्यप्रणाली, अनुशासन और कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ. उन्होंने अपने अनुभव और मार्गदर्शन से कई जूनियर कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया.

अपने संबोधन में एमएम अंसारी ने कहा कि रेलवे परिवार से उन्हें जो स्नेह, सम्मान और सहयोग मिला, उसे वह जीवनभर नहीं भूल पाएंगे. उन्होंने सभी सहकर्मियों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके.

मौके पर वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता अनिल कुमार सिंह, एएमएम मनोज कुमार, सहायक अभियंता एके दास, शंकर दयाल दास, राम कुमार, अजीत मंडल, पीके वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने एमएम अंसारी के स्वस्थ, सुखमय और सफल सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola