उलादाका स्कूल में SMC पुनर्गठन पर सवाल, नियमों की अनदेखी का आरोप

Updated:
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय उलादाका में एसएमसी पुनर्गठन में नियम उल्लंघन का आरोप

गोला के प्राथमिक विद्यालय उलादाका में एसएमसी पुनर्गठन में नियमों की अनदेखी का आरोप। पूर्व अध्यक्ष ने की जांच की मांग, बीईईओ ने दिए दोबारा चुनाव के निर्देश।

विज्ञापन

गोला: गोला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय उलादाका में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन में सरकार के निर्धारित नियमों की अनदेखी किये जाने का आरोप लगा है. इस संबंध में पूर्व एसएमसी अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच की मांग की है.

शिकायत में कहा गया है कि 30 जुलाई को समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया सीआरपी की मौजूदगी में पूरी करायी गयी. आरोप है कि बैठक में छात्र-छात्राओं के केवल 11 अभिभावक तथा तीन अन्य ग्रामीण ही उपस्थित थे. इन्हीं 11 अभिभावकों को समिति का सदस्य बनाकर गठन की प्रक्रिया पूरी कर दी गयी.

शिकायतकर्ता का कहना है कि समिति में शामिल पांच ऐसे सदस्यों के बच्चे चौथी एवं पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं, जो अगले दो वर्षों तक विद्यालय में नहीं रहेंगे. इसके अलावा किसी भी सदस्य के नाम का न तो प्रस्तावक था और न ही समर्थक, फिर भी उनका चयन कर लिया गया.

दिनेश कुमार महतो ने आरोप लगाया है कि सरकार की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किये बिना मनमाने तरीके से समिति का पुनर्गठन किया गया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमों के अनुरूप पुनः एसएमसी का गठन कराने की मांग की है.

इस मामले में बीईईओ सुलोचना कुमारी ने कहा कि इस मामले में लिखित शिकायत मिली हुई है. पर्यवेक्षक को शोकॉज किया गया है. उस विद्यालय में समिति का पुनर्गठन फिर से किया जायेगा. वही पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू में भी हो-हंगामा का के कारण विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न नहीं हो पाया. वहां पर पदाधिकारियों के मौजूदगी में चुनाव संपन्न कराने की बात कही गयी.


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola