चितरपुर : सरहुल पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक बने अमृतलाल

Updated:
विज्ञापन

चितरपुर : सरहुल पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक बने अमृतलाल

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र की बड़कीपोना पंचायत के कोठिपकना स्थित बिरसा क्लब में शुक्रवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज की बैठक हुई. बैठक में सरहुल पूजा की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व निर्धारित छह अप्रैल के बदले अब यह पर्व 29 मार्च को मनाया जायेगा. सरहुल महोत्सव की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष शोभा मुंडा, सचिव भरत करमाली, कोषाध्यक्ष सूरज करमाली, सह कोषाध्यक्ष अमर करमाली, सह सचिव विमल करमाली एवं उपाध्यक्ष आशीष मुंडा को जिम्मेदारी सौंपी गयी. मुख्य संरक्षक अमृतलाल मुंडा, संयोजक भागीरथ मुंडा एवं संरक्षक प्रदीप मुंडा, मनोज पासवान, कृष्णा करमाली, दिलीप रविदास, अनिल रविदास, आशीष करमाली, संजय रविदास व जगदीश करमाली को बनाया गया. सदस्य के रूप में संजय मुंडा, मोहन मुंडा, अनिल मुंडा, रविंद्र करमाली, तारा करमाली, अमित करमाली, झब्बू करमाली, आकाश मुंडा, उत्तम दास, सुरेंद्र मुंडा, रंजन मुंडा, सदानंद रविदास, सागर को शामिल किया गया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola