पीवीयूएनएल में फुटबॉलर दिव्यानी लिंडा ने छात्राओं को किया प्रेरित

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 27 May 2026 10:54 PM

विज्ञापन

पीवीयूएनएल में फुटबॉलर दिव्यानी लिंडा ने छात्राओं को किया प्रेरित

विज्ञापन

पतरातू. पीवीयूएनएल परिसर में बुधवार को आयोजित प्रेरणादायी कार्यक्रम में भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा ने बालिकाओं से संवाद कर उन्हें खेल और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण सफर और उपलब्धियों को साझा किया. दिव्यानी ने बताया कि सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और लगातार अभ्यास के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया. उन्होंने एएफसीयू- 17 वीमेन एशियन कप 2026 और सैफयू 17 वीमेन चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. दिव्यानी ने छात्राओं से कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाये, तो किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उनसे फुटबॉल प्रशिक्षण, फिटनेस और खेल जीवन से जुड़े कई सवाल पूछे. मौके पर स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा रेणु सहगल एवं उपाध्यक्ष सोमा मुखर्जी ने दिव्यानी और उनके प्रशिक्षक का स्वागत किया. कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं ने दिव्यानी के अनुभवों को प्रेरणादायक बताया.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola