मुहर्रम जुलूस का हिंदू समुदाय के लोगों ने जगह जगह किया स्वागत

Published by : VIKASH NATH Updated At : 06 Jul 2025 10:23 PM

विज्ञापन

वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों द्वारा मुहर्रम का जुलूस निकाला गया.

विज्ञापन

फोटो: 6 घाटों1 मुहर्रम जुलूस में शामिल हिन्दू समुदाय के लोग व पुलिस पदाधिकारी घाटोटांड़. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों द्वारा मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. जहां हिन्दू समुदाय के लोगों ने जगह जगह मुहर्रम जुलूस का स्वागत किया. जुलूस के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ मिलकर जुलूस में अपनी सहभागिता दर्ज करायी. परेज में निकली मुहर्रम जुलूस का स्वागत परेज चौक पर हिंदू समुदाय के प्रमुख लोगों ने करते हुए जुलूस के साथ पूरे कॉलोनी का भ्रमण किया. इस मौके पर दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर पारंपरिक लाठी बाना,तलवार बाजी आदि का प्रदर्शन किया. इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य योधेश्वर सिंह भोगता,शैलेन्द्र सिंह,अशोक गंझू,पिंटू सिंह, तालो मांझी सहित अन्य लोगों ने मुस्लिम समुदाय के साथ मिलकर त्योहार में अपनी सहभागिता निभा कर साम्प्रदायिक सौहार्द का मिशाल कायम किया . वहीं ड्राइवर हाट,भेलगढ़ा आदि स्थानों से भी हिंदू-मुस्लिम एकता की अनुपम मिसाल देखने को मिली. कई स्थानों पर हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और श्रद्धा के साथ उसमें भाग लिया.यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बन गया. इस मौके पर वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार प्रायः सभी जगहों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola