जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक में नेटवर्क सुधार पर जोर

Updated:
विज्ञापन
जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक में नेटवर्क सुधार पर जोर

जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक में नेटवर्क सुधार पर जोर

विज्ञापन

रामगढ़. जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई. बैठक में संचार मीनारों के अधिष्ठापन से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी. बताया गया कि पोर्टल के माध्यम से जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति से स्वीकृति अनिवार्य है. बैठक में प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा ने पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की जानकारी देते हुए उनकी जांच एवं स्वीकृति प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों को दी. समिति के समक्ष प्राप्त नौ आवेदनों पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने सभी टेलीकॉम एजेंसियों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चिह्नित शैडो एरिया का स्थल निरीक्षण कर वहां नेटवर्क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने को कहा.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola