रामगढ़ : किसानों ने डेली मार्केट निर्माण में चबूतरा और रेलिंग की मांग उठाई 

Updated:
विज्ञापन
Ramgarh News

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के गोला बाजार समिति में प्रस्तावित डेली मार्केट निर्माण को लेकर किसानों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने चबूतरा, रेलिंग, कचरा प्रबंधन, सीसीटीवी, सोलर लाइट, पार्किंग स्टैंड और विद्यालय स्थानांतरण जैसी सुविधाओं की मांग की.

विज्ञापन

गोला से राजकुमार की रिपोर्ट 

Ramgarh News: रामगढ़ जिला के गोला बाजार समिति में प्रस्तावित डेली मार्केट निर्माण को लेकर किसानों ने उपायुक्त रामगढ़ को ज्ञापन सौंपकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं. किसानों ने मांग की है कि जिला प्रशासन द्वारा तैयार प्रस्तावित नक्शे के अनुसार ही बाजार का निर्माण कराया जाए. 

किसानों के लिए चबूतरा व रेलिंग बनाने की मांग 

ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों के लिए निर्धारित स्थान पर एक फीट ऊंचा चबूतरा बनाया जाए, जिससे अतिक्रमण की संभावना समाप्त हो और किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिल सके. साथ ही उस क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए रेलिंग लगाने की भी मांग की गई. 

कचरा प्रबंधन, सीसीटीवी और सोलर लाइट की भी मांग 

किसानों ने बताया कि इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कचरा प्रबंधन, दाल-भात केंद्र, सीसीटीवी कैमरा और सोलर लाइट जैसी सुविधाओं पर सहमति बनी थी. उन्होंने बाजार निर्माण के दौरान इन बिंदुओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया. 

विद्यालय स्थानांतरण व पार्किंग स्टैंड बनाने की मांग 

ज्ञापन में बाजार क्षेत्र स्थित विद्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने और तहसील कचहरी के सामने स्थित जर्जर भवन को हटाकर वहां पार्किंग स्टैंड बनाने की भी मांग की गयी है. किसानों ने कहा कि डेली मार्केट का निर्माण उनकी आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है. ज्ञापन सौंपने वालों में देवेंद्र दांगी, मधु महतो, दिनेश प्रसाद दांगी, सुशीला देवी, संजय कुमार, कामेश्वर रंगीला, गौतम महतो सहित अन्य किसान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी 

यह भी पढ़ें: धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, तेतुलमारी राजगंज रोड को किया जाम

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola