Aurangabad News: किसान हत्याकांड में सात घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Aurangabad News: गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण, देर रात तक एनएच-139 पर चला हंगामा
Aurangabad News: गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण, देर रात तक एनएच-139 पर चला हंगामा
Aurangabad News: (ओम प्रकाश) औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में किसान कुंदन यादव हत्याकांड को लेकर मंगलवार की रात जमकर हंगामा हुआ. आक्रोशित ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक डटे रहे, जिसके कारण हत्या के करीब सात घंटे बाद किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका.
भुंईया बिगहा के पास हुई थी हत्या
जानकारी के अनुसार दाउदनगर थाना क्षेत्र के भुंईया बिगहा के समीप मंगलवार की देर शाम केसराड़ी निवासी किसान कुंदन यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.
एनएच-139 पर लगाया गया जाम
किसान की हत्या से नाराज ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दाउदनगर के तिवारी मुहल्ला के समीप एनएच-139 औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. लोगों ने सड़क पर शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
ग्रामीणों का कहना था कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया जाएगा.
पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से लगातार बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा, पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप, मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह और पूर्व मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य स्थानीय लोगों की मौजूदगी में काफी देर तक वार्ता चली.
सुबह चार बजे भेजा गया शव
काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद हत्या की घटना के करीब सात घंटे बाद बुधवार सुबह लगभग चार बजे मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया.
लगातार छापेमारी कर रही पुलिस
थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि हत्या मामले के खुलासे के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
Also Read: Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुआ ‘मंगलवार मॉडल’, अब नए दिन होगी बिहार कैबिनेट की बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










