लादी गांव में जमीन विवाद में मारपीट में 13 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

लादी गांव में जमीन विवाद में मारपीट में 13 लोग घायल

विज्ञापन

भदानीनगर. भदानीनगर क्षेत्र के लादी गांव में बुधवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई. इसमें 13 लोग घायल हो गये हैं. घायलों में 11 लोग रांची जिले के बुढ़मू के हैं. दूसरे पक्ष के घायल दो व्यक्ति लादी गांव के पिता-पुत्र हैं. पुलिस ने सभी घायलों को पतरातू प्रखंड चिकित्सालय पहुंचाया. चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को रिम्स रेफर कर दिया. रेफर हुए घायलों में उमेश यादव, सोहन यादव, प्रमिला देवी, उगंती देवी व मंजू देवी शामिल हैं. बताया जाता है कि जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद था. साड़म से आये लोग अपनी हिस्से की जमीन मांग रहे थे. पूर्व में भी इस मामले में कई बार बैठक हो चुकी थी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. लादी गांव के एक पक्ष के जयराम गोप ने भदानीनगर ओपी में आवेदन देकर बताया है कि वह व उसके पिता गोपाल यादव घर में थे. तभी बुढ़मू के साड़म से आये बंशी गोप, मोहन यादव, मिथुन यादव, उमेश यादव, विशेष यादव, अभय यादव, अमन गोप, शिवकुमार, राजकुमार गोप, सुनील गोप, अनिल गोप, मिथुन गोप, सरफराज अहमद ने मारपीट की. इधर, पुलिस ने बताया कि यह मामला दो सगी बहनों की पिता की जमीन में हिस्सेदारी का है. इस मामले में पूर्व में जो आवेदन मिला था, उस पर कार्रवाई की जा चुकी है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola