विश्व नवकार दिवस पर जैन समाज ने किया महामंत्र का जाप

Updated:
विज्ञापन

विश्व नवकार दिवस पर जैन समाज ने किया महामंत्र का जाप

विज्ञापन

रामगढ़. दिगंबर जैन समाज ने रामगढ़ स्थित जिनालय व रांची रोड स्थित पार्श्वनाथ जिनालय में विश्व नवकार दिवस पर अखंड णमोकार महामंत्र का जाप किया गया. दोनों जिनालय में जैन श्रद्धालु उपस्थित थे. सभी ने प्रातः आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक सामूहिक रूप से महामंत्र का जाप किया. जैन समाज के अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बताया कि णमोकार महामंत्र 84 लाख मंत्रों का सरताज है. इसके जाप से मन में शांति, स्फूर्ति व नवचेतना का संचार होता है. यह शांति प्रदाता मंत्र आज पूरे विश्व में एक साथ जपा जा रहा है. वर्तमान में पृथ्वी को शांति व परस्पर सौहार्द्र की आवश्यकता है. मौके पर रामगढ़ जिनालय में जीवन जैन, सौरभ अजमेरा, अशोक जैन, अरविंद सेठी, सुशील चुड़ीवाला, शांतिलाल सेठी, अरुणा जैन, गिनयां देवी सेठी, उषा अजमेरा, नीलम अजमेरा, प्रिया पाटनी, मीना पाटनी, बबीता काला और रांची रोड जिनालय में पदम सेठी, विनोद सेठी, विमल सेठी, निशांत सेठी, संजू सेठी, मीना सेठी, संगीता सेठी, बबीता सेठी मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola